छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के थानों में 1.45 लाख से अधिक मामले लंबित, हाईकोर्ट में डीजीपी ने दिया जवाब

छत्तीसगढ़ के थानों में 1.45 लाख से अधिक मामले लंबित, हाईकोर्ट में डीजीपी ने दिया जवाब

बिलासपुर। प्रदेशभर के पुलिस थानों में जांच पूरी होने के बाद भी 1 लाख 45 हजार से अधिक मामले अब तक लंबित हैं। इन मामलों की क्लोजर रिपोर्ट (खात्मा रिपोर्ट) हाईकोर्ट में पेश नहीं की गई है। एक याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शपथ पत्र के माध्यम से हाईकोर्ट के समक्ष यह तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की।

डीजीपी की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि 20 मई से 16 जुलाई तक केवल 2,617 मामलों में ही खात्मा रिपोर्ट न्यायालय में पेश की गई है। बड़ी संख्या में मामलों के लंबित रहने को लेकर हाईकोर्ट ने पहले भी पुलिस विभाग से जवाब मांगा था।

गौरतलब है कि याचिकाकर्ता योगेश बाबू शर्मा की अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल और 5 मई को आदेश जारी कर डीजीपी से शपथ पत्र के साथ स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को निर्धारित की गई है। अब हाईकोर्ट में पुलिस विभाग द्वारा लंबित मामलों और क्लोजर रिपोर्ट पेश करने की प्रगति पर आगे सुनवाई होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button