छत्तीसगढ़

श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ ने छात्राओं को वितरित की अध्ययन सामग्री

श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ ने छात्राओं को वितरित की अध्ययन सामग्री

धमतरी। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, धमतरी द्वारा सामाजिक सरोकार एवं शिक्षा प्रोत्साहन की भावना के तहत आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सदर बाजार में अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष विजय गोलछा एवं शिशिर सेठिया सहित समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संदेश दिया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है और उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में स्कूल प्रबंधन ने श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, धमतरी का आभार व्यक्त करते हुए समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button