ऑपरेशन सिपाही के तहत वीर जवानों को बांधा रक्षा सूत्र, सभापति कौशिल्या देवांगन ने किया सम्मान
ऑपरेशन सिपाही के तहत वीर जवानों को बांधा रक्षा सूत्र, सभापति कौशिल्या देवांगन ने किया सम्मान
धमतरी- रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रायपुर स्थित भारत माता चौक में ऑपरेशन सिपाही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत देश की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए निरंतर तत्पर वीर जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके अद्वितीय साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने सहभागिता करते हुए वीर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। उनका त्याग, अनुशासन और बलिदान प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्ररक्षकों के प्रति सम्मान, विश्वास और आत्मीयता प्रकट करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में राष्ट्रभक्ति, सेवा, समर्पण और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं ने वीर जवानों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री बितिका बिश्वास, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता यादव,उपाध्यक्ष रूखमणी सोनकर,संगीता जगताप,नीलू रजक,पवित्रा दीवान,रिंकी जाधव,डाली सहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।



