प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर पंचायत भखारा-भठेली में हितग्राहियों को प्रदान किए गए अधिकार पत्र
28 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का अधिकार
28 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का अधिकार
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर पंचायत भखारा-भठेली में हितग्राहियों को प्रदान किए गए अधिकार पत्र
भखारा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पंचायत भखारा-भठेली में 28 पात्र हितग्राहियों को अधिकार पत्र प्रदान किए गए। अधिकार पत्र मिलने के साथ ही इन परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरि कृष्ण पवारिया, सभापति हितेंद्र साहू, छबिलाल निर्मलकर, भूपेश्वरी चंदेल, परदेशी कंवर, डुमेंद्र गैंगबेर, संतोष साहू, दीनू निर्मलकर, पीआईयू, आवास मित्र सहित जनप्रतिनिधि एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
28 हितग्राहियों को मिला अधिकार पत्र
अधिकार पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में देवनारायण, अनिल कुमार, उमेश्वरी साहू, ढाकेश्वर कुमार साहू, पार्वती बाई पटेल, संतोष कुमार साहू, विंध्यवासिनी साहू, मोहित कुमार निर्मलकर, रोशन कुमार साहू, राकेश कुमार यादव, गायत्री, कोमल यादव, टिकेश्वर साहू, द्रोपति बाई, भारती, पुण्य राम, याद राम साहू, दुष्यंत कुमार, यादराम, योगेश्वरी, मीनाक्षी, दीपिका यादव, तीरथ कुमार, ममता मानिक पुरी, भुनेश्वर नागरची, हमें बाई, लोकेश कुमार एवं गोकुल राम देवार शामिल हैं।
अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने दी बधाई
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और सम्मान लेकर आने वाली महत्वपूर्ण योजना है। हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की मंशा के अनुरूप नगर पंचायत भखारा-भठेली में पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी एप्रोच या पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार योजना का लाभ दिलाने के लिए नगर पंचायत स्तर पर आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके जीवन में अपने पक्के घर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए योजना का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लेने की अपील की।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरि कृष्ण पवारिया ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में नगर पंचायत की टीम द्वारा हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों की प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है।
कार्यक्रम में पीआईयू एवं आवास मित्र द्वारा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं आवास निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों से योजना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने की अपील की।
नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत कुल 890 आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 869 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि 21 आवास अभी शेष हैं। शेष आवासों को भी शीघ्र पूर्ण कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 सितंबर 2024 से लागू है। नगर पंचायत भखारा-भठेली में इसके अंतर्गत अब तक 48 आवास स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत निर्धारित समयावधि में आवास निर्माण पूर्ण करने पर बोनस का प्रावधान भी किया गया है।
हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृत राशि पांच किस्तों में प्रदान की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
पक्का घर मिलने की उम्मीद से खिले चेहरे
अधिकार पत्र प्राप्त होने पर हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। हितग्राहियों ने शासन एवं नगर पंचायत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पक्के घर का सपना अब हकीकत बनने की दिशा में आगे बढ़ा है।



