छत्तीसगढ़

सूखे खेतों की प्यास बुझाने गंगरेल बांध से पानी छोड़ने निगम निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने लिखा पत्र

वर्तमान में फसल की उपयोगिता हेतु पानी की है आवश्यकता किसानों को राहत दिया जाना समय की है मांग-: विजय मोटवानी

सूखे खेतों की प्यास बुझाने गंगरेल बांध से पानी छोड़ने निगम निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने लिखा पत्र

मुख्य नहर के वितरक शाखा क्रमांक 1, 2 और 3 में पढ़ने वाले गांव की खेतों के लिए है पानी की अति आवश्यकता

वर्तमान में फसल की उपयोगिता हेतु पानी की है आवश्यकता किसानों को राहत दिया जाना समय की है मांग-: विजय मोटवानी

*धमतरी-:* बारिश के लगभग पिछले 15 दिनों से समुचित रूप से न होने के कारण किसानों के खेतों में सुखाव की स्थिति निर्मित हो गई है विशेष कर जिस क्षेत्र में भूमिगत जल स्रोत नहीं है वहां की फसलों के लिए अब गंगरेल बांध से खेतों की प्यास बुझाने हेतु किसानों द्वारा मांग की जा रही है जिससे अवगत कराने पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को पत्र लिखते हुए कहा गया है कि वर्तमान समय में गंगरेल बांध में पानी की मात्रा पर्याप्त है इसलिए समय रहते फसल की उपयोगिता के हिसाब से नहरों के माध्यम से अति शीघ्र खेतों तक पानी पहुंचाया जाए इससे ही आने वाले समय में अच्छी फसल किसानों को समृद्धि की ओर अग्रसर करेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। श्री मोटवानी ने कहा है कि मुख्य नहर से माइनर नहर क्रमांक 3 में पढ़ने वाले गांव के खेतों तक पानी पहुंचना अति आवश्यक हो गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button