छत्तीसगढ़

शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सभापति कौशल्या देवांगन ने लिया कथावाचक का आशीर्वाद

हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा मकेश्वर वार्ड

“हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा मकेश्वर वार्ड

 

शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सभापति कौशल्या देवांगन ने लिया कथावाचक का आशीर्वाद

 

धमतरी। मकेश्वर वार्ड स्थित सवैश्वर महादेव मंदिर परिवार द्वारा आयोजित पावन शिव महापुराण कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की महिमा का रसपान करने पहुंचे।

 

इस अवसर पर नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, पार्षद आशा नंदू लोधी, एल्डरमैन दिलीप पटेल एवं भाजपा कार्यकर्ता रीता बंजारे ने शिव महापुराण कथा में शामिल होकर कथावाचक का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप, भक्ति, त्याग और सनातन धर्म में उनके महत्व का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान ऐसा भक्तिमय वातावरण बना कि सभापति कौशल्या देवांगन सहित उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

 

सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि शिव महापुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमें भगवान शिव के आदर्शों, सत्य, सेवा, त्याग और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।

 

आयोजन में सवैश्वर महादेव मंदिर परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button