भाजपा सहयोग केंद्र में 25 को मंत्री दयालदास बघेल और 26 अगस्त को केदार कश्यप सुनेंगे समस्याएं

भाजपा सहयोग केंद्र में 25 को मंत्री दयालदास बघेल और 26 अगस्त को केदार कश्यप सुनेंगे समस्याएं
रायपुर। भाजपा प्रदेश सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 अगस्त को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल और 26 अगस्त को वन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप भाजपा प्रदेश कार्यालय में संचालित सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। दोनों मंत्री दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सच्चिदानंद उपासने ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि समस्या सुनवाई की प्रक्रिया सुविधाजनक बनाने के लिए वे संबंधित दिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच पंजीयन केंद्र में अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें। उन्होंने बताया कि सहयोग केंद्र के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा जल्द की जाएगी।



