छत्तीसगढ़

मर्कट धाम बोडरा (डी) में साक्षात भोलेनाथ के गण हैं विशालकाय नंदी

भक्त करते हैं पूजा अर्चना,नंदी की भी अदभुत महिमा व भक्ति

मर्कट धाम बोडरा (डी) में साक्षात भोलेनाथ के गण हैं विशालकाय नंदी

भक्त करते हैं पूजा अर्चना,नंदी की भी अदभुत महिमा व भक्ति

सावन माह के प्रत्येक सोमवार नंदी पंहुचा था शिवलिंग

धमतरी-: भगवान शंकर के अनेक गणों में नंदी को उच्चतम दर्जा प्राप्त है, आज भी साक्षात रूप से दुर्लभ अवसरों पर भक्ति का विशेष संयोग देखने को मिलता है, इसका एक साक्षात उदाहरण ग्राम बोडरा डी के भक्तों के आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र बिंदु मार्केट धाम में भगवान भोले भंडारी के समक्ष देखने को मिलता है जब गांव का नंदी प्रत्येक सोमवार को मंदिर में पहुंच जाता था और शिवलिंग के पास पहुंचकर उसकी परिक्रमा के साथ ही वहां पर चढ़े हुए प्रसाद का कुछ ही अंश ग्रहण करके फिर वापस लौट जाता था इस भक्तिमय वातावरण के साक्षी बनने वाले इस दृश्य से हतप्रभ रह जाते थे। सावन के समापन सोमवार को तो वह मंदिर परिसर में घंटा बैठकर बिना कोई भोजन ग्रहण किया भक्तों के साथ बैठा रहा उसकी विशेषता यहां है कि यह विशालकाय नंदी कभी किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है छोटे-छोटे बच्चे भी इसके पास आसानी से आ जाते हैं गांव के लोग भी पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ एवं विशेष समय पर उसकी पूजा अर्चना करते हैं भगवान भोले भंडारी की यही अद्भुत भक्ति को आसपास के गांव के लोग भी देखने के लिए पहुंचते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button