प्राची सोनकर का शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन, परिवार एवं समाज में खुशी की लहर

प्राची सोनकर का शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन, परिवार एवं समाज में खुशी की लहर
धमतरी- छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश सलाहकार एवं सोनकर समाज धमतरी के जिला अध्यक्ष तथा कोष्टापारा वार्ड के पार्षद संतोष सोनकर एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी सोनकर की सुपुत्री प्राची सोनकर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन हासिल कर परिवार सहित पूरे सोनकर समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
प्राची सोनकर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, ईष्ट-मित्रों एवं समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने प्राची की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उसकी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया।
प्राची की इस सफलता पर शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि प्राची चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगी और अपने परिवार के साथ-साथ धमतरी का नाम भी रोशन करेंगी।
मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम
प्राची सोनकर की इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन उनके परिवार के लिए गर्व का विषय होने के साथ ही समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
प्राची की सफलता पर परिवारजनों, ईष्ट-मित्रों एवं समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



