बिलासपुर में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार; 50 से ज्यादा पर एफआईआर

बिलासपुर। शहर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब तक इस मामले में दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज की और संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ और जांच के बाद इनमें से 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर
पुलिस के अनुसार, बवाल और पथराव की घटना के बाद दोनों पक्षों के 50 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज, प्रत्यक्ष जानकारी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पथराव और तोड़फोड़ के बाद बढ़ा था तनाव
28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुई घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। बवाल के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।
फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



