छत्तीसगढ़
महामहिम उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ आगमन, प्रीतेश गांधी ने राजकीय गमछा पहनाकर किया आत्मीय स्वागत

महामहिम उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ आगमन, प्रीतेश गांधी ने राजकीय गमछा पहनाकर किया आत्मीय स्वागत
रायपुर – भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन के अवसर पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने महामहिम उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें राजकीय गमछा एवं अंगवस्त्र पहनाकर छत्तीसगढ़ की ओर से सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
भेंट के दौरान प्रीतेश गांधी ने महामहिम उपराष्ट्रपति जी का अभिवादन करते हुए उनके छत्तीसगढ़ आगमन पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
प्रीतेश गांधी
प्रदेश सह कार्यालय मंत्री
भाजपा, छत्तीसगढ़
जय श्री राम 🚩



