10 सितंबर को धूमधाम से होगा गणपति बप्पा का भव्य आगमन
धमतरी में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, 4 समितियां होंगी शामिल; धुमाल टोली, झांकी और DJ रोड शो रहेगा आकर्षण
10 सितंबर को धूमधाम से होगा गणपति बप्पा का भव्य आगम
धमतरी में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, 4 समितियां होंगी शामिल; धुमाल टोली, झांकी और DJ रोड शो रहेगा आकर्ष
धमतरी। गणेशोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनने लगा है। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के पूर्व आगमन को लेकर 10 सितंबर, गुरुवार को धमतरी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 4 बजे घड़ी चौक से शुरू होने वाली यह शोभायात्रा सदर रोड होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर से कारगिल चौक तक पहुंचेगी।
आयोजन में शहर की चार प्रमुख समितियां संयुक्त रूप से शामिल होंगी। इनमें पंचमुखी महादेव परिवार, कारगिल चौक धमतरी, युवा गणेश उत्सव समिति विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी, सांस्कृतिक प्रोत्साहन समिति रामबाग धमतरी तथा जय मंदरा माई गणेश उत्सव समिति मराठापारा धमतरी शामिल हैं।
शोभायात्रा में चार धुमाल टोलियों के साथ आकर्षक धार्मिक झांकियां और भव्य रोड शो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा जय बाबा भोले अघोरी जम की झांकी, डोंगरगांव का रोड शो एवं लोकेश DJ का विशेष रोड शो भी प्रस्तावित है।
गणपति बप्पा के आगमन को लेकर समितियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयघोष के साथ भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।



