छत्तीसगढ़

कंडेल में खूनी वारदात से दहशत, चाकू के हमले में युवक की मौत

30 वर्षीय पारसमणी साहू की हत्या से गांव में मचा हड़कंप, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कंडेल में खूनी वारदात से दहशत, चाकू के हमले में युवक की मौत

30 वर्षीय पारसमणी साहू की हत्या से गांव में मचा हड़कंप, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंडेल में रविवार रात हुई युवक की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 6 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे 30 वर्षीय पारसमणी साहू की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को सुरक्षित रूप से मर्चुरी (शवगृह) पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों और हत्या में शामिल व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश और नशे से जुड़े विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि हत्या का वास्तविक कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना की जानकारी मिलने पर वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान एवं डूमन साहू भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। आदर्श ग्राम के रूप में पहचान रखने वाले कंडेल में इस तरह की वारदात सामने आने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button