गंगरेल मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में जले ‘आशीर्वाद के दीये’
रुद्री में जिला स्तरीय आयोजन, लाभार्थियों के घरों से लेकर मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों तक हुआ दीप प्रज्वलन

गंगरेल मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में जले ‘आशीर्वाद के दीये’
रुद्री में जिला स्तरीय आयोजन, लाभार्थियों के घरों से लेकर मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों तक हुआ दीप प्रज्वलन
धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा गंगरेल मंडल के अंतर्गत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया।
गंगरेल मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यक्रम प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। लाभार्थी परिवारों के घरों, शाला भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सहकारी समितियों, अटल चौक, मंदिरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई।
रुद्री में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
ग्राम रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के समीप ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय वृहद आयोजन किया गया। यहां कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, महापौर रामू रोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, कलेक्टर अविनाश मिश्रा सहित शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने दीप प्रज्वलित कर सहभागिता की।
इसी प्रकार ग्राम गंगरेल स्थित अंगारमोती मंदिर में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अछोटा, भटगांव, सोरम एवं सोसायटी परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में अटल चौक एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन किया गया।
‘आशीर्वाद का दीया’ जनसहभागिता का प्रतीक : मोनिका देवांगन
भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा एवं जनसहभागिता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना है।
उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम प्रभारियों, अतिथियों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं सह-संयोजकों, सरपंचों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं तथा लाभार्थी परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्यामा नरेश साहू, अंगिरा ध्रुव, ऋषभ देवांगन, अनीता ध्रुव, चंद्रहास जैन, हेमंत साहू, पार्वती साहू, मुकेश यादव, जयंती ध्रुव, बुद्धेश्वर कंवर, उमेद्र सिन्हा, धर्मराज सिंह, नरेश यादव, कचरू राम नेताम, बालकृष्ण निषाद, रमेश निषाद, अहमद खान, टिकेश्वरी साहू, सोहन यादव, गोरखनाथ सिन्हा, फागू राम साहू, सोहन राम मांडवी, राजकुमार नेताम, रूपाली ध्रुव, ज्योति सोनकर, श्यामू सोनकर, यशवंत सोनकर, हरिश्चंद्र चक्रधारी, पवित्रा दीवान, मकसूदन यादव, कीर्तन साहू, शीला, सविता, लक्ष्मी बया एवं प्रसून शुक्ला सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रभारी, अतिथिगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
गंगरेल मंडल में ग्राम स्तर तक आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनसहभागिता से जोड़ने का संदेश दिया।


