छत्तीसगढ़

राजनांदगांव की आवाज और माता के जस गीत से झूम उठा धमतरी

धमतरी की दाई बिलाई माता और उनका दुलार हमारे डीएनए में—पं. राजेश शर्मा

राजनांदगांव की आवाज और माता के जस गीत से झूम उठा धमतरी

 

धमतरी की दाई बिलाई माता और उनका दुलार हमारे डीएनए में—पं. राजेश शर्मा

 

धमतरी। गणेशोत्सव के अवसर पर धमतरी के बॉयज स्कूल मैदान में 20 सितंबर की रात भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। राजनांदगांव के पटपर के प्रसिद्ध नवरत्न जस झांकी परिवार द्वारा माता बिलाइमाता के जस गीतों की प्रस्तुति ‘दाई के दुलरवा’ कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। लंबे समय बाद शहर में आयोजित इस भव्य भक्ति कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए।

 

रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंच पर कलाकारों ने माता के जस गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। हर प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने जयकारों और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग शामिल हुए और पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहा।

 

यह आयोजन धमतरी के रामपुर वार्ड के युवा शक्ति संगठन एवं गौरी-गौरा उत्सव समिति द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा रहे। उन्होंने आयोजन समिति को भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए राजनांदगांव से पहुंचे कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि धमतरी की पालनहार बिलाइमाता ही हैं। वे हम सभी की दाई हैं और हम उनके दुलरवा संतान हैं। जिस तरह जन्म देने वाली माता का अंश हमारे डीएनए के माध्यम से पीढ़ियों तक पहुंचता है, उसी तरह बिलाइमाता की कृपा और आशीर्वाद भी पीढ़ियों से धमतरीवासियों को मिलता आ रहा है।

 

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित ने भी आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम रील और एआई के दौर में भी जस गीत सुनने हजारों लोगों का पहुंचना यह दर्शाता है कि आधुनिक दौर में भी सनातन परंपराओं और लोक आस्था की अपनी विशेष जगह है।

 

इस अवसर पर भाजपा नेता लोकेश डागा एवं विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नमन नागदेवे, शुकेश्वर हिरवानी, विप्लव रणसिंह, कठोर साहू, ऋषभ साहू, सूरज हिरवानी, मुन्ना हिरवानी, प्रताप देवांगन, प्रेमु साहू, राजकुमार कश्यप, जीवन सोनकर, देवचरण ध्रुव, भगत देवांगन, राजेंद्र कश्यप, गोलू साहू, सुखनंदन ध्रुव, पिंटू देवांगन सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button