गणेश स्थापना समितियां से “विजय मोटवानी” ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को सहेज कर रखने का किया आग्रह
शहर के हृदय स्थल में गणपति बप्पा की महाआरती में शामिल रहे जनप्रतिनिधि

गणेश स्थापना समितियां से “विजय मोटवानी” ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को सहेज कर रखने का किया आग्रह
शहर के हृदय स्थल में गणपति बप्पा की महाआरती में शामिल रहे जनप्रतिनिधि
आधुनिक गणेशोत्सव 41वां साल में दीखा भक्ति व आस्था का संगम
धमतरी- शहर के हृदय स्थल में आधुनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा 41 वर्ष से स्थापित किया जा रहे हैं गणेश प्रतिमा स्थल पर 9वें दिवस भगवान गजानंद स्वामी की महा आरती भक्त जनों के द्वारा उतारी गई जिसमें आस्था श्रद्धा भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला इस धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की मुख्य यजमान के रूप में समाज सेवी मनीष चंद्राकर दंपती द्वारा पूजा अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। वही इस आयोजन के लिए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि शहर की गौरवशाली परंपरा में भक्ति के साथ रिश्तो का अटूट बंधन भी समाया हुआ है जो आगामी पीढ़ी के लिए एक संस्कार है।
उक्त अवसर पर राजेंद्र शर्मा, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, रितेश शर्मा, संजय अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,नरेश श्रोती, गोपाल कटारिया,नरेंद्र लोढा, पप्पू सोनी, आशीष अग्रवाल, आशीष थिटे,आकाश अग्रवाल, जीतेंद्र पींचा, विनोद जैन,पवन अग्रवाल,दीपक चौबे, विष्णु गिलहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



