छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निवास में रंजना साहू ने पदाधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निवास में रंजना साहू ने पदाधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी

 

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को हुआ। इस अवसर पर देवेन्द्र नगर स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निवास में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

 

‘मन की बात’ की इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की दसवीं वर्षगांठ के संदर्भ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का उल्लेख किया। साथ ही देश में चल रही जनगणना, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के नशामुक्ति अभियान, खेल प्रतिभाओं की खोज, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और पोषण से जुड़े अभियानों पर भी चर्चा की।

 

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख करते हुए पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के लिए मुनगा को आहार में शामिल करने की पहल की जानकारी साझा की। उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में युवाओं और नागरिकों द्वारा किए जा रहे जनभागीदारी के प्रयासों की भी सराहना की।

 

कार्यक्रम में अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी, सोमनाथ एवं मोढेरा की ऐतिहासिक विरासत, युवाओं में खेल प्रतिभाओं को तलाशने की आवश्यकता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आगामी त्योहारों के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेन्द्र साहू सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

Author Desk

Related Articles

Back to top button