छत्तीसगढ़

राम धुनी का आयोजन जनमानस में धर्म के प्रति जागरुकता का भाव जगाता है — कविता योगेश बाबर

ग्राम परसतराई में रामधुनी नृत्य एवं झाँकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कविता योगेश बाबर शामिल हुई 

राम धुनी का आयोजन जनमानस में धर्म के प्रति जागरुकता का भाव जगाता है — कविता योगेश बाबर

 

ग्राम परसतराई में रामधुनी नृत्य एवं झाँकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कविता योगेश बाबर शामिल हुई 

 

 

धमतरी – ग्राम परसतराई में न्यू आदर्श बाल समाज लीला मंडली के तत्वाधान में तीन दिवसीय भव्य रामधुनी गायन व नृत्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह आयोजन का १८ वाँ वर्ष था कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर कार्यक्रम में समापन अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित हुई अतिथि स्वागत सत्कार उपरांत उद्बोधन में श्रीमती बाबर ने उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम चंद्र जी भगवान का जीवन अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है उन्होंने अपने जीवन में सभी जीवों की के प्रति सेवा एवं दया का भाव प्रदर्शित किया एवं मर्यादा पूर्वक जीवन जीते हुए ही मानव समाज को शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया मनुष्य तन प्राप्त होने पर जीवन ऐसा जीना चाहिए की सदा परमार्थ एवं सेवा के रास्ते पर चलते हुए सभी जीवों के लिए कल्याण का कार्य करना चाहिए अच्छाई को हमेशा धारण करके बुराई को जड़ से नष्ट करना ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य होना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का छ ग से विशेष नाता रहा है यहाँ उनका ननिहाल है तत्कालीन भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने राम वन पथ गमन तथा माता कौशल्या का मंदिर का निर्माण करवाया कार्यक्रम के इस अवसर पर सरपंच गंगा मरकम पूर्व सरपंच परमानंद अडिल भूषण सोनबेर रामकृष्ण सोनबेर पंथ राम सिन्हा कांति बाई साहू मीना बाई साहू निर्मला बाई धनकर कुंवर सिंह साहू तानसेन सार्वा एवम् आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित रहे

Author Desk

Related Articles

Back to top button