छत्तीसगढ़

मोदी जी का राष्ट्रसेवा का संकल्प अडिग, अराजकता फैलाने के विपक्ष के प्रयास सफल नहीं होंगे – पंडित राजेश शर्मा

मोदी जी का राष्ट्रसेवा का संकल्प अडिग, अराजकता फैलाने के विपक्ष के प्रयास सफल नहीं होंगे – पंडित राजेश शर्मा

धमतरी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के लिए समर्पित किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में आज तक उन्होंने देशहित और विकास को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस और विपक्ष द्वारा राजनीतिक विरोध के नाम पर भ्रम और अस्थिरता का वातावरण बनाने के प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना और विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना और देश की स्थिरता को प्रभावित करने की कोशिश करना उचित नहीं है। विपक्ष को नकारात्मक राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

पंडित राजेश शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रसेवा का संकल्प अडिग है। कांग्रेस और विपक्ष के राजनीतिक विरोध या दबाव से देश की विकास यात्रा रुकने वाली नहीं है। अराजकता फैलाकर देश को अस्थिर नहीं होने देंगे, भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी नहीं होने देंगे। हम लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और देश की एकता-अखंडता को और मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित राजनीति से ऊपर है। भारत की जनता लोकतंत्र की असली शक्ति है और देश विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

–

Author Desk

Related Articles

Back to top button