ईश्वर गौरी-गौरा की विजय मोटवानी ने रस्म अदायगी कर दी शुभकामनाएं
ईश्वर गौरी-गौरा की विजय मोटवानी ने रस्म अदायगी कर दी शुभकामनाएं
*धमतरी- छत्तीसगढ़ को राज्य एवं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली उसकी लोकमान्यताओं से जुड़ी हुई परंपरा ,संस्कृति, तीज तथा त्यौहार अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसी आस्था एवं श्रद्धा के साथ जुड़ा हुआ लोक पर्व गौरी गौरा पूजन के अवसर पर आमापारा वार्ड में वर्षों से चली आ रही परंपरा भगवान शंकर के प्रतिरूप के रूप में गौरा तथा माता पार्वती का साक्षात स्वरूप गौरी के विवाह उत्सव को संपन्न करने के पश्चात निकलने वाली बारात में पूरी धार्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ आमापारा वार्ड के पार्षद तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मोटवानी ने पूजा अर्चना करते हुए शामिल होकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान शंकर तथा माता पार्वती से सभी नगर वासी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देकर क्षेत्र के सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।



