गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक : अखिलेश सोनकर
भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का होता है संचार

गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक : अखिलेश सोनकर
भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का होता है संचार
धमतरी। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था के प्रतीक पावन गौरा-गौरी पर्व के अवसर पर नगर निगम धमतरी के जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर ने जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अखिलेश सोनकर ने कहा कि गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और जनआस्था से जुड़ा एक विशेष पर्व है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति अटूट श्रद्धा, प्रेम, समर्पण और पारिवारिक सुख-समृद्धि का संदेश देता है। इस पर्व के माध्यम से हमारी लोकसंस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की समृद्ध परंपराओं, रीति-रिवाजों और लोक उत्सवों से है। गौरा-गौरी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करता है।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं माता गौरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रेम, सद्भाव और खुशहाली का वातावरण कायम रहे।
अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को पुनः गौरा-गौरी पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए कहा— हर हर महादेव! जय गौरा-गौरी माता!



