रंजना साहू ने दी समस्त क्षेत्रवासियों को तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी पर्व की शुभकामनाएं

रंजना साहू ने दी समस्त क्षेत्रवासियों को तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी पर्व की शुभकामनाएं
धमतरी- तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रंजना साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देवउठनी एकादशी का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागृत होते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। वहीं तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा, आस्था, प्रेम और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है।
रंजना साहू ने कामना की कि भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता तुलसी की कृपा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगलमय शुरुआत का संदेश दे।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हुए पुनः तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



