छत्तीसगढ़

खराब मौसम में भी जनता के बीच पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष और नए सीएमओ, वार्डों में पैदल घूमकर सुनीं समस्याएं

अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम और सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा, कर्मचारियों को नगर की स्वच्छता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

खराब मौसम में भी जनता के बीच पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष और नए सीएमओ, वार्डों में पैदल घूमकर सुनीं समस्याएं

 

अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम और सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा, कर्मचारियों को नगर की स्वच्छता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 

 

डौंडी लोहारा । नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं को करीब से समझने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम एवं नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ओमप्रकाश शर्मा खराब मौसम के बीच विभिन्न वार्डों के दौरे पर निकले। दोनों ने पैदल ही वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

 

इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न हिस्सों जैसे वार्ड क्रमांक 6, 7, 8 और 9 में पहुंचकर नालियों की सफाई, कचरा उठाव और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी परेशानियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। अध्यक्ष और सीएमओ ने मौके पर मौजूद नगर पंचायत कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था नियमित रखने तथा नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

नए सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा के पदभार संभालने के बाद नगर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह मैदानी पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खराब मौसम के बावजूद पैदल भ्रमण कर समस्याओं को सुनने की इस पहल से नागरिकों में भी नगर की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम और सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था और नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में रहेगा।

 

उपाध्यक्ष एवं पार्षद भी मौजूद रहे. ..

Author Desk

Related Articles

Back to top button