छत्तीसगढ़
सभापति कौशिल्या देवांगन ने गुरु नानक जयंती पर दी समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सभापति कौशिल्या देवांगन ने गुरु नानक जयंती पर दी समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभापति ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें प्रेम, भाईचारे, समानता, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके द्वारा दिया गया ‘एक ओंकार, सतनाम’ का संदेश समाज में एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम को मजबूत करता है।
इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सतगुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हम सभी को सदैव सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहें।


