छत्तीसगढ़राजनीति

कुमारी सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में 75 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादे किए थे, वह सभी पूरे किए गए हैं। कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को अपने विकास का हिस्सा बनाया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। आज हम लोगों के बीच अपना नारा- ’भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार’ लेकर जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी झूठ की राजनीति नहीं की। राहुल गांधी जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं करते। जब प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ गए। वहां लोगों ने उनसे वादा मांगा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा कोई वादा नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी चुनाव के समय बड़े-बड़े वायदे करते हैं, लेकिन बाद में सब बातों को भूल जाते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button