छत्तीसगढ़

15 अक्टूबर से शरद नवरात्रि,24अक्टुबर विजयी दशमी दशहरा

धमतरी – विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने बताया कि इस वर्ष शरदीय नवरात्रि 15अक्टुबर आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से प्रारंभ होगा। 19अक्टुबर ललिता पंचमी 22 अक्टूबर को महाष्टमी 23अक्टुबर महानवमी 24अक्टुबर दशहरा का पर्व मनाया जायेगा।परिषद के अध्यक्ष पंडित अशोक कुमार शास्त्री जी ने बताया कि नवरात्रि शक्ति उपासना एवं कल्याण का पर्व है इसे हिन्दी जनसमुदाय शक्ति के जागरण का महापर्व मानते हैं।परिषद के मिडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि में देवी अपनें दिव्य रुप में अपने भक्तों को दर्शन देकर भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं एवं सुख शांति प्रदान करती है। विप्र परिषद ने अपील किया है कि उपरोक्त तिथियों में पर्व को मनाया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button