छत्तीसगढ़राजनीति

जब गंगाजल पर जीएसटी लगा ही नहीं है तो मुख्यमंत्री ने झूठ क्यों बोला? : प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सवाल किया कि जब गंगाजल पर जीएसटी लगा ही नहीं है तो मुख्यमंत्री बघेल ने यह झूठ क्यों बोला? सत्ता-लोलुपता में कांग्रेस और उसके मुख्यमंत्री आखिर और कितना झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम करेंगे? यह झूठ कांग्रेस के राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा है। भूपेश बघेल और कांग्रेस ने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाई और अब गंगाजल पर जीएसटी के नाम से झूठ फैलाया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल को मिथ्या प्रलाप करने की बहुत बुरी लत लगी हुई है। भूपेश बघेल रोज नया झूठ बोलकर अपने ही झूठ की होड़ में खुद तो लगे ही हैं।

अरुण साव ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर सौगंध खाने के बाद पिछले चुनाव में किए गए वादे भूपेश सरकार ने पूरे नहीं किए। झूठ बोलकर, वादाखिलाफी कर, प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी और छलावा करके गंगाजल की पवित्रता को मुख्यमंत्री बघेल बार-बार न केवल चुनौती दे रहे हैं अपितु लगातार झूठ बोलने का काम भी कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि भूपेश बघेल और कांग्रेस की न सनातन के प्रति श्रद्धा है और न ही गंगाजल के प्रति।

Author Desk

Related Articles

Back to top button