छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा : प्रथम चरण का मतदान जारी, कतार में लगकर कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने किया मतदान, सेल्फी पॉइंट में खिंचवाई फोटो

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए वोटर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगाकर खड़े हैं। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान जारी है।

इसी बीच कांकेर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल ने आदर्श मतदान केंद्र माहुरबंदपारा में वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने सेल्फी कॉर्नर और “हम साथ साथ हैं” फ़ोटो कॉर्नर में एक साथ तस्वीर भी खिंचाई और सभी वोटर्स को मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button