छत्तीसगढ़
मतदान के बीच नक्सलियों ने जवानों पर की गोलीबारी

सुकमा। पहले चरण के मतदान के बीच नक्सलियों की नापाक करतूत सामने आई है। मतदान के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई है। कोंटा थाना क्षेत्र के बंडा इलाके में गोलीबारी की गई है। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए।
जानकारी के अनुसार, दूरमा और सिंगाराम के जंगल में नक्सलियों ने बीजीएल दागे हैं। नक्सली मतदाताओं को रोकने का प्रयास कर रहे थे। भारी संख्या में सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम मौके पर तैनात है। कोई हताहत नहीं हो की जानकारी है। पूरा मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है।
आला अधिकारियों के अनुसार, सभी जवान सुरक्षित है। एरिया में सर्चिंग की जा रही है। गुदड़ी मतदान केंद्र में अब तक 16% मतदान हो चुका है। मतदान जारी है।



