छत्तीसगढ़

मतदाता जागरुकता संबंधी नारे व स्लोगन के साथ मतदाताओ को दिया संदेश

धमतरी — 9 नवम्बर को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कानी डबरी के बच्चों द्वारा विविध वेशभूषा मे सुवा नृत्य के साथ मतदाता जागरुकता से संबंधित रैली बाजे गाजे के साथ ग्राम भ्रमन किया गया साथ सभी को मतदाता जागरुकता संबंधी नारे व स्लोगन के साथ मतदाताओ को संदेश दिया गया। जिसका समस्त ग्रामवासियो ने आनंदित होकर प्रेरणा के लिए व स्वागत किये।
उक्त अवसर पर प्रधान पाठक के.के देवांगन माध्यमिक शाला, प्रधान पाठक एस एन साहू प्राथमिक शाला, संकुल CAC – मनोज साहू एवं समस्त शिक्षक यशवंत ध्रुव, रचना नायडू, निशा ध्रुव समस्त ग्रामवासियो ने काफी संख्या मे भाग लिया, साथ ही गद्दा फेक्ट्री मालिक सौरभ रखेचा द्वारा चाय व बिस्किट का वितरण किया गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button