छत्तीसगढ़

रायपुर में गैंगरेप : जमीन बिकवाने में मदद के बहाने फॉर्म हॉउस में बुलाकर किया गैंगरेप

रायपुर। राजधानी में कुछ युवकों ने एक विधवा महिला की जमीन बिकवाने में मदद के बहाने फॉर्म हाउस ले जाकर उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

अभनपुर पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने मंगलवार को थाने में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह कि घरेलू काम करती है। उसके गांव के पास ही इलाके में पति के नाम पर जमीन थी। सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसका सटीक लोकेशन नही मिल रहा था। जिसकी वजह से वो उसी इलाके के रहने वाले कुछ युवकों के संपर्क में आई।

आरोपी युवकों ने पहले महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया और उसे एक खेत पर बने फार्म हाउस पर बुलवाया। फिर उसे अकेली पाकर आरोपियों की नियत बिगड़ गयी। जिसके बाद 4 आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने महिला को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अभनपुर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना में एक बात यह भी सामने आ रही है कि आरोपियों ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात की है। लेकिन धमकी के डर की वजह से महिला पुलिस के पास नही जा रही थी।

इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि घटना के बाद महिला की शिकायत पर थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी बिकवाने का झांसा देकर 4 युवकों ने दुष्कर्म किया है। मामले में सभी आरोपी फरार है। हालांकि इस मामलें में पुलिस आरोपियों के नामों को बताने से बच रही है। पुलिस का कहना है की गिरफ्तारी के बाद नामों का खुलासा किया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button