छत्तीसगढ़

दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, आरक्षक की मौके पर मौत, एक बाइक सवार घायल

धमतरी- केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकरेल बांसपारा के पास दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रिफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ सुरेश निषाद बीजापुर चनागांव निवासी सोमवार को अपनी ड्यूटी के बाद अपने बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी शाम लगभग 6 बजे बांसपारा के पास सामने से ग्राम बलियारा निवासी हुमन साहू अपने बाइक से आ रहा था। दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हुमन साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को दे दी गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button