छत्तीसगढ़

अयोध्या से आए भगवान राम का आमंत्रण अक्षत कलश को सरस्वती शिशु मंदिर मड़ाईभाठा में स्वागत किया गया

धमतरी — राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 500 सालों की संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है लिए पूरे देश भर में आमंत्रण के लिए अक्षत और आमंत्रण पत्र भिजवाया गया है।
सुरेन्द्र साहू (प्राचार्य), अमन राव (आचार्य) ने बताया कि 500 सालों के संघर्ष के बाद आज ही के दिन 6 दिसंबर को बजरंगियों ने बाबरी मस्जिद को गिराया था जिसका शोर्य दिवस हर साल पूरे देश में मनाया जाता है जिसका परिणाम आज राम लला मन्दिर का निर्माण पुरा देश देख रहा है। बजरंगी के शौर्य को रामलला मन्दिर के रूप में पुरा देश हमेशा याद रखेगा। और आज इसी पराक्रम और भगवान राम के प्रति भक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए राम भक्तों की टोली घर घर तक पहुंच रही है 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी रामभक्तो द्वारा अयोध्या का आमंत्रण देश के प्रत्येक हिन्दू तक पहुंचाया जायेगा।
स्वागत समारोह में गिरीश पवार अंगेश सेन राजकुमार निर्मलकर कृष्ण कुमार साहू तोरल लाल रेणुका साहू दुलेश्वरी साहू भगवती पवार नेहा गायकवाड चंद्रकला साहू नेमीन साहू डालेश्वरी साहू एवं ग्रामीण जन में श्री ज्ञानेन्द्र ध्रुव बलराम साहू श्रीमती विमला चंद गोदावरी बाई पराग बाई चमारिन भाई यमुना यदु होरी लाल जितेन्द्र चांद उपस्थित हुए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button