छत्तीसगढ़

जुआ, गांजा शराब पर नियंत्रण आवश्यक

(युवाओं का भविष्य अंधकारमय)

धमतरी — मगरलोड क्षेत्र के गांव गांव में जुआ, गांजा, शराब बिक्री पर नियंत्रण आवश्यक हो गया है। विगत पांच वर्षो में अवैधानिक सामाजिक कार्य जोरों पर चल रही है। ब्लॉक मुख्यालय से लेकर अंतिम छोर तक के गांव में गांजा जुआ शराब की अवैधानिक कार्य बिना भय के चल रही है। गांव के छोटे छोटे स्कूली बच्चे भी गांजा, शराब की बुरी लत में फस गए है। गांव माहौल अशांत होगा गया है। पान ठेला, चाय, नास्ता की ठेले के आड़ में गांजा, शराब की अवैध कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रही है। गांव में शाम के समय महिला एवम बुजुर्गों का चलना मुश्किल हो गया है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता एवं मिलीभगत के कारण अवैधानिक कार्य पर नियंत्रण नहीं हो पा रही। ब्लॉक मुख्यालय में पुलिस थाने के चंद कदम समीप गांजा की बिक्री हो रही है। जहां से युवा वर्ग सुबह से देर रात्रि तक गांजा खरीदी करने आना-जाना लगा रहता है। गांवो में सुबह देर रात्रि तक गांजा, शराब से लत युवा वर्ग चौक चौराहा ,गली मोहल्ला में गाली गलौज कर विवाद करते मिलते है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस में जानकारी देने के बाद भी मौन रहकर अपने कर्मचारियों द्वारा हफ्ता वसूली के लिए गांव में जवान घूमते रहती है। जुआ, गांजा,शराब से जुड़े लोगों को पुलिस प्रशासन पनाह दे रहे है। जिससे लोग बिना भय के अवैध कार्य में जुटे है। युवाओं का भविष्य अंधकार मय होता दिखाई पड़ रही है। समय पूर्व अवैधानिक कार्य पर रोकथाम की आवश्यकता है ।

इस संबंध में थाना प्रभारी एसआई चंद्रकांत साहू ने कहा कि नामजद सूचना मिलने पर कार्यवाही की जाती है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button