छत्तीसगढ़

अवैध शराब, सट्टा,जुआ के खिलाफग्राम कचना के महिलाओं व्दारा खोला मोर्चा

धमतरी — ग्राम कचना कुरुद के महिलाओं द्वारा बैठक कर गांव के अंदर अवैध शराब सट्टा जुआ को लेकर जमकर भड़ास निकाली गई और गांव में अवैध शराब सट्टा जुआ का काम करेंगे उसके खिलाफ एसपी कार्यालय धमतरी में सोमवार को ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिसमें महिलाओं के व्दारा बिरेझर चौकी के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं बिना आबकारी विभाग, पुलिस विभाग के संरक्षण के बिना शराब सट्टा जुआ नहीं चल सकता । जिसमें महिलाओं में प्रमुख से महिला अध्यक्ष अमृत भाई, उपाध्यक्ष ऊषा बाई ,दूजबाई , मल्लेश्वरी,हेमीन भाई, त्रिवेणी बाई,नीलू बाई,उमेशवरी,केवरा बाई,जेठा बाई,मीना बाई,हिरमत बाई,झामिन बाई, सहित बड़ी संख्या में गांव के महिलाओं बुजुर्ग पुरुषों ने एक स्वर में गांव में अवैध शराब सट्टा जुआ प्रतिबंध पर सहमति जताई और सभी गांव के महिलाओं पुरुषों व्दारा सोमवार को एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button