छत्तीसगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर मड़ाईभाठा में अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुआ

परीक्षा से भैया बहिनों को आगे बढ़ने का साहस प्राप्त होता है – जितेन्द्र यदु

धमतरी — सरस्वती शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन पर श्रीराम शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मड़ाईभाठा में अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुआ जिसमें निरीक्षण में श्रीराम शिक्षण समिति के सदस्य जितेन्द्र यदु जी उपस्थित हुए जिसमें सभी कक्षा में जाकर भैया बहिनों से परीक्षा संबंधित पुछे और सभी भैया बहिनों को आगे बढ़ते रहे आशीर्वाद प्रदान किए और आचार्य अमन राव ने यदु को बताया कि परीक्षा 08 दिसंबर सें प्ररंभ हो चुका है और यह परीक्षा 19 दिसंबर 2023 तक चलेगा और 23 दिसंबर को भैया बहिनों सर्वांगीण विकास हेतु संस्थान द्वारा आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा होना है । परीक्षा कक्ष में गिरीश पवार, भगवती पवार, चन्द्रकला, नेहा गायकवाड़ , दुलेश्वरी साहू, डालेश्वरी साहू, नेमीन साहू परीक्षा कार्य में लगे हुए है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button