छत्तीसगढ़

ई- केवाईसी कराने गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

धमतरी — प्रदेश में नई सरकार अभी बनी है, लेकिन योजनाओं को क्रियान्वयन करने तैयारियां शुरू हो गई है। जिसमें गैस कम्पनियों ने पहली पहल कर उपभोक्ताओं के कार्डो को आधार से लिंक कर ई-केवाईसी कराने का निर्देश अपने एजेंसियों को दी है।जिसे लेकर गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब प्रदेश में नई सरकार की गठन का प्रक्रिया जारी है।ऐसे में सत्तारूढ़ होने वाले भाजपा की सरकार के चुनावी वायदों को पूरा करने की भी कवायद शुरू हो गया है।मोदी गारंटी में गैस उपभोक्ताओं को अब 5 सौ रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।इसके पूर्व गैस कम्पनियों ने शासन के निर्देशो का हवाला देकर ई-के वाईसी कराने अपने अपने एजेंसियों को आदेश दिए हैं।जिसकी जानकारी होने पर इन दिनों गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।जो सुबह 7 से रात 8 बजे तक डटे रहतें है।बता दें कि वर्तमान में घरेलू गैस 982.50 (14.2 किग्रा), व्यवसायिक 1997 रुपए (19 किग्रा) में मिल रहा है। इनमें उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शनधारी गरीब महिलाओं को सरकार की ओर से 500 रुपए सब्सिडी देने की घोषणा की गई है। इसे देखते हुए कुरुद ब्लॉक में भी गैस उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार ई- केवाईसी के जरिए यह भी पता लगाने जा रही है कि जिस उपभोक्ता के नाम से गैस कनेक्शन जारी है, वह उपभोक्ता इसका लाभ ले रहा है या नहीं। यदि किसी गरीब महिला को जारी उज्ज्वला गैस कनेक्शन को कोई और उपयोग कर रहा है, तो ई केवायसी के समय इसका पता चल जायेगा।
आधार और बायोमेट्रिक मशीन में फिंगर प्रिंट देने पर ही वेरिफिकेशन होगा। ई-केवायसी नहीं कराने वाले ऐसे कनेक्शनों को बंद किया जाए‌गा। ऐसे में कई बोगस कनेक्शन के सामने आने की संभावना है।जानकारी के मुताबिक
नगर पंचायत कुरूद क्षेत्र में बिंदा एच पी गैस एजेंसी के 20 हजार से अधिक तथा नगर पंचायत भखारा में भखारा एचपी गैस भखारा
में 23 हजार गैस कनेक्शन धारक है, जिनका शत प्रतिशत ई-केवायसी कराया जाना है

गैस सब्सिडी का मिलेगा लाभ

गैस सब्सिडी योजना को देखते हुए खाद्य विभाग ने 8 दिसंबर शुक्रवार को जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों को कलेक्ट्रेट बुलाया था। जहां सुबह साढ़े 10 बजे कलेक्ट्रेट में बैठक ली गई। ल राज्य स्तर के अधिकारी ई-केवायसी से लेकर गैस सब्सिडी योजना पर चर्चा किया। एजेंसियों के गैस कनेक्शन और कार्यों की समीक्षा की गई ।गैस उपभोक्ता अपने गैस कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर के साथ लिंक कर अपडेट करा रहे हैं।साथ ही पांच साल तक गैस कनेक्शन पाईप बदलने की भी सलाह दी जा रही है।ई -के वायसी कराने के सम्बंध में बिंदा एचपी गैस एजेंसी कुरुद के संचालक सौरभ शर्मा ने बताया कि कंपनी के निर्देश पर गैस उपभोक्ताओं के कार्ड को अपडेट किया जा रहा है।जिस हेतु 30 दिसम्बर तक तय सीमा निर्धारित किया गया है।जिसके चलते कार्यालय में कनेक्शनधारियों की भीड़ जुट रही है।इसी तरह भखारा एचपी गैस एजेंसी के ग्रामीण वितरक ओमप्रकाश छोटू नाहर ने बताया कि वे लोग कम्पनी के आदेशों का पालन में गैस उपभोक्ताओं के कार्ड को ई- केवायसी कर रहे हैं।जिस हेतु 20 दिसम्बर तक अंतिम तारीख है।जिसके चलते उनके गैस कार्यालय में भीड़ उमड़ रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button