छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बेटी और दामाद रहते हैं धमतरी में

धमतरी — जशपुर कुनकुरी क्षेत्र के निवासी विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।उनके परिवार में पत्नी कौशल्या के बाद एक बेटा टीडी साय,बेटी निवृत्ति साय और स्मृति साय के साथ उनकी मां भी रहती है। बड़ी बेटी निवृत्ति का विवाह तिमिरेंदु शेखर के साथ हुआ है,जो इस समय धमतरी भारतीय जीवन बीमा निगम ऑफिस में विकास अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। निवृत्ति परिवार सहित धमतरी में निवासरत है। अब तक बहुत कम लोग यह जानते थे कि यह विष्णु देव साय की बेटी और दामाद हैं लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री बन गए वह चर्चित हो गए और लगातार धमतरीवासियों का फोन उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचने लगा है। प्रखर समाचार ने भी उनके दामाद से बात की। उन्होंने कहा कि उनके ससुर के मुख्यमंत्री बनने पर परिवार बेहद खुश हैं। वह जमीनी स्तर के व्यक्ति हैं बहुत ही सीधा सरल व्यक्तित्व के धनी है। उन्हें बेहद गर्व हो रहा है कि वह उसे परिवार के दामाद हैं। आगे शुभकामनाएं दी है कि वह प्रदेश का नेतृत्व करते रहेंगे और उनका लाभ जमीनी स्तर तक के आदमी लोगों को मिलता रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button