छत्तीसगढ़

ग्राम तेलीन सत्ती में हुआ मड़ाई मेला का आयोजन साथ ही अतिथियों का किया गया सम्मान

धमतरी – ग्राम तेलिन सत्ती मे ग्रामीणों के द्वारा मेला मड़ाई का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच पति के द्वारा हिंदू नेताओं को आमंत्रण किया गया और मंच में बुलाकर सम्मान भी किया गया। जिसको देखते हुए सुनील साहू ने कहा है कि मड़ाई मेला का आयोजन हर ग्रामवासी द्वारा किया जाता है ।देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर गांव में सुख शांति समृद्धि के लिए यहां आयोजन किया जाता है साथ ही साथ सुनील साहू ने सभी ग्राम वासियों को कहां है कि हमारे पूर्वजों ने 500 साल तक अपने बलिदान देकर राम जन्मभूमि की लड़ाई लड़ते रहे। आज पूरे विश्व में 22 जनवरी को राम जन्मभूमि में राम लाल विराजमान होने जा रहा है और पूरे विश्व में दीपावली मनाया जाएगा,इसलिए आप लोग भी अपने घरों पर दीपक जलाकर पूजा पाठ अवश्य करें और आसपास के सभी मंदिरों को रंगरोहण कर सजाया जाए साथ ही साथ कई जगहों पर भंडारा एवं शोभायात्रा निकाला जाएगा। इसमें सभी भाई एवं बहनों से निवेदन है कि अपने-अपने क्षेत्र में शोभायात्रा में सम्मिलित होकर हिंदू होने का गर्व महसूस करें क्योंकि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। अतिथि ग्रुप में पहुंचे सुनील साहू, रोहित सोनी, बबलू राव ,संजय यादव ,दीपक रवानी ,रोहित सोनी, राजा ढीमर, राजा सोनी, सतीश मारकंडे ,सुमित पटेल ,राजपाल, सरजू टंडन ,विनय, विकास, अजय गौतम, पिंटू मामा आदि उपस्थित थे यह कार्यक्रम की जानकारी रोहित सोनी ने दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button