छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के दिवंगत पिता नंदकुमार बघेल को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाटन सदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिवंगत पिता नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंहदेव ने भी दिवंगत नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button