छत्तीसगढ़

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने कौव्हाबाहरा में किया विशाल जनसभासभा में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर और आदिवासियों के लिए जीवन के आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ने की बात कही

आदिवासियों को हिंदुस्तान की संसद में वनाधिकार कानून आना नगरी सिहावा की आदिवासी समुदाय की संघर्ष को श्रेय दिया

धमतरी — लोकतांत्रिक समाजवादी राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की मौलिक और मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर एवं राष्ट्रीय सचिव जयवंत तोमर की अगुवाई में कौव्हाबाहरा बाजार चौंक पर विशाल जन सभा आयोजित हुई। सभा के दौरान हजारों की संख्या में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता एवं मांग जमीन के ग्रामीण सम्मिलित हुए।सभा की शुभारंभ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी,डां.राम मनोहर लोहिया,जुगलाल नांगे,और पार्टी के समर्पित नेताओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पण किया गया। इस दौरान लोकतांत्रिक समाजवादी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए आदिवासी समुदाय को मूलनिवासी बताया साथ ही आज हिंदुस्तान की संसद में आदिवासी मूलनिवासी के लिए कानून आया है तो नगरी -सिहावा की आदिवासी समुदाय की संघर्ष,जंगल सत्याग्रह को देन बताया।वहीं लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की जंगल सत्याग्रह आंदोलन की पूर्व मांग 18 गांवो को मौलिक अधिकार जिसमें उमरादैहान,बोईरनाला ठेलकाभर्री,कुसुमभर्री,देवभर्री,उप खरखा को आज भी शासन व्दारा मान्यता नहीं मील पाया है सीधे सीधे शासन की नीती को कोसते हुए रघु ठाकुर ने पूर्व के बचे हुए मांग जमीन और वहां सुविधा मुहैया के लिए मांग किया जा रहा है ओ 1985-86 की मांग जमीन रहा है कहा। साथ ही मांग जमीन के लिए अनवरत अधिकार के लिए संघर्ष करने की भी बात रखे।समय आने पर अगर वर्तमान सरकार भी मांगों पर गंभीरता नहीं बरतते हैं अनदेखी करते हैं तो संघर्ष जारी रहेगा बताए। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में हाथियों की समस्या पर सीधा सीधा जनहानि होने पर 1करोड़ और धन हानि पर 10 लाख शासन व्दारा प्रदाय करने सभा के माध्यम से बात रखे।सभा के दौरान क्षेत्रीय नेता शिवप्रसाद नेताम ने उमरादैहान और मांग गांवों की समस्याओं को प्रांतीय अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखते हुए पेयजल समस्या पर गंभीरता से बात रखे। वहीं वर्तमान सरकार के समक्ष प्रांतीय अध्यक्ष प्रमुखता से रखने पूरा पूरा आश्वासन भी दिया।सभा के दौरान,सुखचंद मरकाम,रामभरोसा सिन्हा,रामलाल नेताम,सुनील नेताम, शिवलाल नेताम,मोहित मरकाम,बृजलाल सोरी,दशरुराम,अजय मरकाम,सुखऊ मरकाम, जयसिंह कुंजाम,राजू नेताम,रामसाय वट्टी, पार्वती टेकाम, राधिका नेताम,इतवारिन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button