पानी फिल्टर प्लांट के निर्माण मे रत्नाबांधा मार्ग पर चैंबरों को खुला छोड़ा,लापरवाही देख लोगो मे आक्रोश
धमतरी – धमतरी नगर निगम प्रशासन के द्वारा मुजगहन में पानी फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए रत्नाबांधा में पाइपलाइन बिछाया गया है यह पाइप लाइन पीजी कॉलेज से लेकर स्वामी विवेकानंद मूर्ति तक किया गया है।जिसके अंतर्गत बीच-बीच में 20 चैंबर का निर्माण किया गया है किंतु विभाग के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है जिस जगह में चेंबर लगाया गया है। वह व्यस्ततम मार्ग है कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थी ग्राम रत्नाबांधा के निवासीयो के आने जाने का मुख्य मार्ग है। और इस प्रकार से सभी चैंबरों को खुला छोड़ दिया गया है जिसमें कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है और जान माल की हानि हो सकती है जिसका जवाबदारी आखिर कौन होगा ।निर्माण स्थल पर पहुंचकर जब इस विषय के बारे में जानकारी लिया गया तो वहां उपस्थित कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ दिया कि हम इस के लिए जिम्मेदार नहीं है।जिसके कारण वहां के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर उपस्थित ग्रामीण जन कीर्तन मीनपाल, देवश कुमार साहू,राजू राव,कृष्णा मीनपाल, करण मीनपाल,अर्जुन साहू, क्रिश मीनपाल,मनेश्वर नेताम,सौरभ गुप्ता आदि।




