नीतीश के पलटने पर जयराम रमेश का तंज, कहा- ‘वे अपना मफलर राजभवन में भूल गए, तब…’

नई दिल्ली। रविवार को बिहार में सत्ता परिवर्तन हो गया। नीतीश कुमार ने राज्य के सीएम के रूप में नौवीं बार शपथ ग्रहण कर ली। नीतीश कुमार तो मुख्यमंत्री बने रहे लेकिन उन्होंने अपने गठबंधन के साथी बदल लिए। रविवार सुबह 11 बजे तक वह महागठबंधन की सरकार चला रहे थे, लेकिन शाम 5 बजे शपथ लेने के बाद वह एनडीए की सरकार के मुख्यमंत्री बन गए। रविवार शाम को उनके समेत आठ अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी।
नीतीश कुमार के पाला पलटने के बाद आरजेडी और कांग्रेस के नेता जबरदस्त हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने बार-बार इस्तीफा देकर शपथ लेने पर नीतीश कुमार पर हमला किया है। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा, “शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार जी अपना मफलर राज भवन में भूल गये। आधे रास्ते से वापिस लौटकर लेने आए तो राज्यपाल जी चौंक गए कि इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए।”



