राष्ट्रीय

बम प्लांट कर के मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था बेंगलुरु ब्लास्ट का आरोपी

बम प्लांट कर के मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था बेंगलुरु ब्लास्ट का आरोपी

बेंगलुरु। बीते हफ्ते बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी की एनआईए कर रही है। धमाके वाले दिन ही इस ब्लास्ट के संदिग्ध के बारे में जानकारी सामने आ गयी थी। एनआईए की ओर से संदिग्ध युवक की तस्वीर भी जारी की गई है और उसके बारे में जानकारी देने वाले के लिए इनाम का भी ऐलान किया गया है। इस बीच अब ब्लास्ट के संदिग्ध को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध कैफे में बम प्लांट करने के बाद उसी इलाके की एक मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। आइए जानते हैं पूरा अपडेट।

मस्जिद के पास से बेसबॉल कैप बरामद
एनआईए सूत्रों के मुताबिक, बीएमटीसी की बस में सवार होकर आया संदिग्ध कैफे में बम प्लांट करने के बाद उसी इलाके की एक मस्जिद में गया। इस मस्जिद में उसने शुक्रवार की जुमे की नमाज अदा की। वहीं आस-पास अपने कपड़े भी बदले। एनआईए ने इस मस्जिद के पास से उस बेसबॉल कैप को बरामद कर लिया है जो कि इस संदिग्ध ने पहना हुआ था।

अलग-अलग बसों में की यात्रा
इस मामले की जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस ब्लास्ट के संदिग्ध को बुधवार को बेल्लारी के बस स्टैंड पर देखा गया। वहां के सीसीटीवी फुटेज को एनआईए की टीम खंगाल रही है। संदिग्ध को अलग-अलग बसों में यात्रा करते पाया गया। सूत्रों के मुताबिक इस संदिग्ध को तुमकुरु, आंध्र प्रदेश के मंत्रालयम और कोस्टल कर्नाटक के गोकर्णा की बसों में यात्रा करते भी पाया गया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button