राजनीतिराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती

 

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। तस्वीर में ममता के सिर में गहरी चोट दिखाई दे रही है। उनके सिर से खून भी निकल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button