राजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने कहा दक्षिण अफ्रीका में पहले हो चुका है ईवीएम का उपयोग, चुनाव आयोग ने कहा बताएं स्त्रोत

कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया है। लेकिन कर्नाटक चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना कांग्रेस को भारी पड़ गया है। कांग्रेस ने कहा था कि इन ईवीएम का उपयोग दक्षिण अफ्रीका में पहले हो चुका है। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में उपयोग की जाने वाली ईवीएम के बारे में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये सभी ईवीएम का उपयोग पहली बार हुआ है। 10 मई को हुए कर्नाटक चुनाव के नतीजे कल आने हैं।
ईसीआई ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें अफवाह फैलाने की गंभीर क्षमता वाली झूठी सूचना के स्रोतों को सार्वजनिक करना चाहिए ताकि उसपर कार्रवाई हो सके।
ईसीआई का कहना है कि कांग्रेस विशेष रूप से जानती थी कि कर्नाटक में केवल नए ईसीआईएल-निर्मित ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है।
चुनाव आयोग ने इससे पहले कांग्रेस नेता सुरजेवाला को पत्र लिख बताया था कि कर्नाटक चुनाव में उपयोग की गई ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित है और यह दक्षिण अफ्रीका में पहले इस्तेमाल नहीं हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button