राजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 : बंगाल में अबतक सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 : बंगाल में अबतक सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया।

छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम का दावा- भाजपा राज्य की 11 में से 11 सीटें जीतेगी
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र में आकर मैंने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मतदान किया है। विकसित भारत के लिए लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। लोग निकलकर आ रहे हैं। ये उत्साह सरकार के पक्ष में है। अबकी बार 400 पार होने वाला है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट भाजपा जीतने वाली है।”

11 बजे तक 25.41 फीसदी मतदान
राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान %
असम 10.12 27.34
बिहार 10.41 24.41
छत्तीसगढ़ 13.24 29.90
दादरा नगर हवेली 10.13 24.69
गोवा 13.02 30.94
गुजरात 9.87 24.35
कर्नाटक 9.45 24.48
मध्य प्रदेश 14.43 30.21
महाराष्ट्र 6.64 18.18
उत्तर प्रदेश 12.94 26.12
पश्चिम बंगाल 15.85 32.82

Author Desk

Related Articles

Back to top button