छत्तीसगढ़

किराना दुकान में जिंदा जली महिला, सब कुछ जलकर खाक, एक युवक घायल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

किराना दुकान में जिंदा जली महिला, सब कुछ जलकर खाक, एक युवक घायल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सरगुजा। छत्तीसगढ़ केे सरगुजा जिले से लगे कंचनपुर ग्राम के किराना दुकान व घर में अचानक आग लग गई। इसके बाद किराना दुकान व घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वहीं युवक घायल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में लाइट गोल थी, जिसके कारण दुकान में मोमबत्ती जल रही थी। दुकान में किराना अन्य चीजों के अलावा पेट्रोल की भी बिक्री होती है। इसी बीच एक युवक दुकान में पेट्रोल खरीदने आया। दुकान में बैठी महिला पेट्रोल को डिब्बे से बोतल में डालने लगी, इसी समय पेट्रोल मोमबत्ती के संपर्क आने से आग लग गई। महिला आग लगने के बाद दुकान के कोने में खड़ी हो गई। इसी बीच दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेशर फट गया, इससे आग फैल गई।

सूचना पर दमकल वाहन के साथ टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के साथ दमकलकर्मियों ने आग के भीतर से महिला को बाहर निकाला। आग से झुलसी महिला और युवक को मेडिकल काॅलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया है। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल युवक की स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button