छत्तीसगढ़

कोरिया में पत्नी से अमानवीयता का मामला: पति गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

कोरिया में पत्नी से अमानवीयता का मामला: पति गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस ने एक ऐसे मामले में कार्रवाई की है, जिसमें पति पर अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला पटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता ने वर्ष 2006 में प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी पिछले एक वर्ष से अलग रह रही थी।

14 जून को आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ क्रूरता की हदें पार करते हुए उसका मुंडन किया गया और उसके चेहरे पर कालिख पोती गई। इसके अलावा जबरन अमानवीय कृत्य भी किया गया।

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 185, 115(2), 296, 351(2) और 125 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सभी परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button