राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- ‘2 दिन बाद दे दूंगा इस्तीफा’

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- ‘2 दिन बाद दे दूंगा इस्तीफा’

 

 

 

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। यहां वह कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन के बाद मैं सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला ना सुना दे। आप अपना फैसला सुनाओगे तब मैं जाकर उस कुर्सी पर बैठूंगा। आपको लग रहा होगा कि अब में ऐसा क्यों बोल रहा हूं, इन्होंने मुझपर आरोप लगाया है कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, इस काम के लिए नहीं आया था मैं। 14 साल के बाद भगवान राम वनवास से लौटे तो सीता मैया को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी। आज मैं जेल से लौटा हूं, मुझे अग्निपरीक्षा देनी होगी। फरवरी में चुनाव हैं, मैं मांग करता हूं कि ये चुनाव नवंबर में महाराष्ट्र के साथ कराए जाएं। जब तक आपका फैसला नहीं आएगा तब तक मैं जिम्मेदारी नहीं संभालूंगा।

 

 

उन्होंने कहा कि जेल में सोचने और किताबें पढ़ने का बहुत समय मिला। इस दौरान मैंने कई बार गीता पढ़ी। आज मैं आपके सामने एक किताब लाया हूं, जिसका नाम है ‘भगत सिंह की जेल डायरी’। भगत सिंह ने जेल में कई सारे पत्र लिखे। भगत सिंह की शहादत के 95 साल बाद एक क्रांतिकारी मुख्यमंत्री जेल गया। मैंने जेल से एक ही पत्र लिखा, एलजी साहब को। मैंने 15 अगस्त से पहले चिट्ठी लिखी कि आतिशी जी को झंडा फहराने की इजाजत दी जाए, वो चिट्ठी एलजी साहब तक नहीं पहुंचाई गई और मुझे वॉर्निंग दी गई कि अगर फिर से चिट्ठी लिखी तो फैमिली मुलाकात बंद कर दी जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button